'लव मी लाइक यू डू' से फेमस हुई सिंगर ऐली गोल्डिंग (Ellie Goulding) ने अपने लॉन्ग लाइट ब्वॉयफ्रेंड आर्ट डीलर कैस्पर जोपलिंग संग शादी कर ली है। शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें गोल्डिंग बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोल्डिंग ने जोपलिंग से शनिवार को इंग्लैंड के यॉर्क मिन्स्टर कैथ्रेडल में शादी की। ऐली गोल्डिंग ने अपनी शादी के मौके पर एक बेहद खास गाउन पहना था। बताया जा रहा है कि इस गाउन को बनाने में डिजाइनरों को 640 घंटे से अधिक समय लगा था। क्लोई लेबल वाले उनके सफेद वेडिंग गाउन को नताचा रैमसे-लेवी ने डिजाइन किया था।