साल 2017 में 'प्लैनेट ऑफ दी एप्स' में हुए युद्ध के लगभग छह साल बाद, 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' का पहला ट्रेलर आ गया है। यह वीडियो हमें मानवों के बाद की दुनिया की झलक दिखाता है।
हॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक 'प्लैनेट ऑफ दी एप्स' वर्ष 1968 से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। अब तक नौ बार पर्दे पर आ चुकी एप्स की कहानी का 10वां भाग जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिस दिन से फिल्म का एलान हुआ था, उसी दिन से फैंस इसकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे। अब फिल्म मेकर्स ने दर्शकों के इंतजार को खत्म करते हुए 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' पहला ट्रेलर और टीजर पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह वीडियो एक बार फिर दर्शकों को एप्स की दुनिया की सैर कराता है।
विज्ञापन
वीडियो में दिखी कभी न देखी पृथ्वी
साल 2017 में 'प्लैनेट ऑफ द एप्स' में हुए युद्ध के लगभग छह साल बाद, 'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' का पहला ट्रेलर आ गया है। यह वीडियो हमें मानवों के बाद की दुनिया की झलक दिखाता है। मेकर्स द्वारा साझा किया गया वीडियो हमें एक ऐसी पृथ्वी दिखाता है, जिसे पहचान पाना बहुत मुश्किल है। एक ऐसी पृथ्वी जहां पर एप्स का राज है और मानव उनसे छिपते हैं।
एप्स की छाया में रहेगी मानवता
1.51 सेकेंड के इस ट्रेलर से पता चलता है कि ओवेन टीग सीजर का बेटा और फिल्म का मुख्य वानर कॉर्नेलियस की आवाज के रूप में शामिल हो गया है। किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स उसी की कहानी दिखाएगी। वह अपनी इस नई दुनिया पर राज करने को कोशिश करेगा जहां प्रकृति ने शासन वापस ले लिया है और मानवता को छाया में रहने के लिए मजबूर किया है। ट्रेलर शानदार है और इसके वीएफएक्स तालियां बजाने पर मजबूर करते हैं।
विज्ञापन
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'किंग्डम ऑफ द प्लैनेट ऑफ दी एप्स' के टीजर-ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने एलान कर दिया है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज अगले साल बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन वेस बॉल ने किया है। फिल्म की शूटिंग सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में की गई थी, जिसका निर्माण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ और चार महीने बाद फरवरी 2023 में खत्म हुआ था। फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की आखिरी किस्त साल 2017 में रिलीज हुई थी।