फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tyler Christopher: अभिनेता टायलर क्रिस्टोफर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 50 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 01 Nov 2023 01:14 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टायलर क्रिस्टोफर के निधन की दुखद जानकारी देते हुए उनके को-स्टार मौरिस बेनार्ड ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज साझा किया।
विज्ञापन
टायलर क्रिसटोफर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी और फिल्मों के जाने-माने अभिनेता टायलर क्रिस्टोफर का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। टायलर क्रिस्टोफर ने 50 साल की उम्र में अपने सैन डिएगो स्थित अपार्टमेंट में आखिरी सांस ली। अभिनेता अपने शो 'जनरल हॉस्पिटल' और 'डेज ऑफ अवर लाइव्स' के लिए दर्शकों के बीच मशहूर थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि 'जनरल हॉस्पिटल' के उनके को-स्टार मौरिस बेनार्ड ने की। 

विज्ञापन

को-स्टार ने की निधन की पुष्टि
टायलर क्रिस्टोफर के निधन की दुखद जानकारी देते हुए उनके को-स्टार मौरिस बेनार्ड ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज साझा किया। अभिनेता ने लिखा, 'अत्यंत दुख के साथ है कि हम टायलर क्रिस्टोफर के निधन की खबर साझा कर रहे हैं। टायलर का आज सुबह उनके सैन डिएगो अपार्टमेंट में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। टायलर सच में एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने हर सीन में स्क्रीन पर धूम मचा दी थी। हम अपने प्रिय मित्र को खोने से बहुत दुखी हैं और उनके बच्चों और उनके पिता के लिए प्रार्थना करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रोल निभाकर मशहूर हुए टायलर 
टायलर क्रिस्टोफर के निधन से इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के दोस्त और उनके सह-कलाकार सभी उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। टायलर क्रिस्टोफर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने साल 1996 से 2016 निकोलस कैसाडाइन की भूमिका निभाई और फिर मेडिकल सोप ओपेरा, 'जनरल हॉस्पिटल' में कॉनर बिशप (2004 से 2005) के रूप में दिखाई दिए थे। वह 'डेज ऑफ अवर लाइव्स' में अपने किरदार स्टीफन डिमेरा के लिए भी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें