फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जुरासिक वर्ल्ड’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, अब 1 दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

Sun, 27 May 2018 11:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jurassic world fallen kingdom
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड के फैंस के लिए खुशखबरी है। शानदार एक्शन और थ्रील से भरपूर फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' भारत में अब एक दिन पहले रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 8 जून को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि अब यह फिल्म 7 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन


फिल्म ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है। फिल्म के ट्रेलर में डायनासोर और इंसानों के बीच खतरनाक लड़ाई को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' के निर्देशक जे.ए. बेयोन ने फिल्म को हिट करने के लिए एक्शन सीन पर काफी काम किया है। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों की है। फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की अलग प्रजाति खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है। फिल्म में क्रिस प्रैट के साथ जेफ गोल्डब्लम, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल भी नजर आएंगे। 

खास बात यह है कि हॉलीवुड फिल्म होने के नाते यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी। यह फिल्म 7 जून को भारत में रिलीज होगी, वहीं अमेरिका में दो हफ्ते बाद यानी 22 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें