फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबर हर्ड पर जॉनी डेप के बॉडीगार्ड ने लगाए आरोप, कहा- 'कई बार अभिनेता का किया शोषण'

Sat, 18 Jul 2020 05:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जॉनी डेप - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एंबर हर्ड पर अभिनेता जॉनी डेप के बॉडीगार्ड  ने कई आरोप लगाए हैं। एक बयान में बेट्ट नाम के बॉडीगार्ड ने कहा कई मौकों पर एंबर हर्ड ने जॉनी डेप के साथ बुरा व्यवहार किया। 

विज्ञापन


बेट्ट ने एक लिखित बयान में दावा किया कि एंबर ने जॉनी डेप के साथ मौखिक और शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार किया। अपने बयान में बेट्ट ने बताया कि कई मौकों पर मैंने डेप की चीख- पुकार सुनी है। डेप ने खुद मुझसे कहा था कि एंबर ने मेरा शारीरिक शोषण किया है। बेट्ट ने इस बात का भी दावा किया कि उसने डेप को कई बार उस समय बुरी स्थितियों से निकाला जिस वक्त एंबर काफी गुस्से में थी। बेट्ट के मुताबिक, नशे में कई बार एंबर गलत व्यवहार करती थीं।

याद दिला दें कि इससे पहले लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने कहा था कि उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड ने रात में उनको पंच मारा था। उस रात उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने 650 मिलियन डॉलर खो दिए हैं।
विज्ञापन


57 वर्षीय 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम स्टार डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया।

अदालत ने अखबार के वकील से सबूतों के बारे में सुना जिसमें कहा गया है कि डेप ने 2013 से तीन वर्षों में कम से कम 14 अवसरों पर अपनी पूर्व पत्नी से हिंसक लड़ाई की। इसका आधारा भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स का सेवन बताया गया है।
विज्ञापन


ओटीटी दुनिया में टॉम हैंक्स का धमाका, फिल्म ग्रेहाउंड ने किया एपल टीवी के दर्शकों में 30 फीसदी इजाफा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें