फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों के साथ खराब रिश्ते से दुखी थे ब्रैड पिट, अब इस तरह कर रहे हैं कोशिश

Fri, 17 Jul 2020 07:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंजोलिना जोली, ब्रैड पिट
विज्ञापन

एक एंटरटेनमेंट मैगजीन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट को अपने दो बेटों, मैडॉक्स और पैक्स जोली के साथ जुड़ने में समस्याएं हो रही हैं। यह खबर पत्रिका को अभिनेता के करीबी सूत्र ने दी। सूत्र के अनुसार, ब्रैड पिट के अपने बेटों के साथ संबंध तनाव में रहे हैं, क्योंकि साल 2016 में उनके बीच बड़े पैमाने पर लड़ाई हुई थी। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड पिट और उनके बेटों के बीच 2016 में जेट से यात्रा के दौरान काफी लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई की सबसे बड़ी वजह थी उनकी मां एंजेलिना जोली से ब्रैड पिट का तलाक लेना। बेटों से रिश्ता बिगड़ने के बाद  ब्रैड पिट काफी निराश थे। उन्हें इसे सुधारने की भी कोशिश की थी। 

ब्रैड पिट के करीबी एक सूत्र ने मनोरंजन पत्रिका को यह भी बताया कि अभिनेता अपने दूसरे बेटे पैक्स जोली के बहुत करीब नहीं थे। हालांकि, सूत्र ने कथित तौर पर दावा किया कि ब्रैड पिट इसे बदलना चाहते थे और अपने छोटे बेटे के साथ अच्छा रिश्ता बनाने की कोशिश कर रहे थे। सूत्र ने पत्रिका को बताया कि पिट को उम्मीद है कि वह अपने बड़े भाई के प्रभाव से मुक्त होने के बाद पैक्स के साथ जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन


मैडॉक्स जोली-पिट ब्रैड पिट के परिवार के एकमात्र सदस्य थे, जिसने अपने पिता के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के बारे में एक बयान जारी किया था। 2019 के सितंबर में, मैडॉक्स का साक्षात्कार उनके कॉलेज परिसर में एक पत्रकार द्वारा किया गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रैड पिट उनसे मिलने आ रहे हैं, मैडॉक्स ने बस इतना कहा कि उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है।

गौरतलब है कि 2016 में ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का तलाक हो गया था। पिछले दिनों करीब चार साल के बाद ब्रैड पिट एंजेलिना जोली के घर के बाहर देखे गए थे। 
विज्ञापन


टॉम हैंक्स ने साझा किया कोरोना के साथ अपना अनुभव, बोले- ऐसा लगा कि सोडे की हड्डियां हो गई हों

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें