12 दिन में फिल्म ने मचाया धमाल
फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस के प्रदर्शन की बात करें तो रिलीज के 12 दिनों के बाद यह सीक्वल फिल्म उत्तरी अमेरिका में 10वें पायदान पर है। इस फिल्म ने मिनियन: द राइज ऑफ ग्रू (37 करोड़ डॉलर), फाइंडिंग निमो (38.1 करोड़ डॉलर) और स्पाइडर-मैन: एक्रॉस द स्पाइडर-वर्स (38.2 करोड़ डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है। घरेलू स्तर पर यह फिल्म जल्द ही डिज्नी की ही साल 2013 की एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन को पीछे छोड़ देगी।
पहले भाग का तोड़ेगी रिकॉर्ड
दुनियाभर में यह चर्चा है कि फिल्म 100 करोड़ डॉलर के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं, जबकि केल्सी मान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपने पहले भाग के कलेक्शन 85.9 करोड़ डॉलर को पार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मंगलवार को इनसाइड आउट 2 ने उत्तरी अमेरिका में एक करोड़ 84 लाख डॉलर की कमाई की। पिछले साल के दिसंबर महीने के बाद से यह किसी भी एनिमेटेड फिल्म के लिए सबसे बड़ा दूसरा मंगलवार था।
विदेशी बॉक्स ऑफिस से हुई इतनी कमाई