जिमी किमेल की फिसली जुबान
तेलुगू सिनेप्रेमियों के निशाने पर जिमी किमेल
जिमी किमेल ने तीसरी बार ऑस्कर अवॉर्ड की मेजबानी की। हालांकि उनकी इस गलती पर तेलुगू सिनेप्रेमी काफी नाराज हो उठे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर लिखा है,'आरआरआर दक्षिण भारतीय सिनेमा है, एक तेलुगू फिल्म है, टॉलीवुड। बॉलीवुड नहीं, जैसा कि ऑस्कर के कुछ लोग कह रहे होंगे!'
ट्रोलर्स ने जिमी किमेल को लिया आड़े हाथ
दूसरे यूजर ने जिमी की गलती पर उन्हें लताड़ लगाते हुए लिखा,'भारत में विभिन्न भाषाओं के लिए अलग-अलग फिल्म उद्योग हैं … बॉलीवुड का मतलब हिंदी भाषा फिल्म उद्योग है … चूंकि हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, बॉलीवुड अधिक लोकप्रिय है। आरआरआर भारत के दक्षिण भाग की एक तेलुगु भाषा की फिल्म है।'
'ऑस्कर को सिर्फ कॉन्ट्रोवर्सी से प्यार...' - यूजर
एक अन्य सिनेप्रेमी ने लिखा, 'ओह ऑस्कर को सिर्फ विवादों से प्यार है। यह सुनने के बाद भी कि निर्माता महीनों से इसे भारतीय फिल्म के रूप में प्रचारित कर रहे हैं। आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म के रूप में संदर्भित कर रहे हैं। यह तथ्यात्मक रूप से सही है कि निर्देशक राजामौली सहित आरआरआर टीम ने कई बार आरआरआर को तेलुगू भाषा की फिल्म के रूप में संदर्भित किया है, ताकि इस बारे में कोई भ्रम न रहे कि वास्तव में फिल्म किस भारतीय उद्योग से आई है।'