पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन दुनिया भर में अपनी गायिकी के लिए प्रसिद्ध है। एड शीरन को ‘शेप ऑफ यू’ गाने से खास पहचान मिली लेकिन वह अब अपनी मौत की कब्र खोद रहे हैं।
पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन दुनिया भर में अपनी गायिकी के लिए प्रसिद्ध है। एड शीरन को ‘शेप ऑफ यू’ गाने से खास पहचान मिली लेकिन वह अब अपनी मौत की कब्र खोद रहे हैं। यह सुनने में अटपटा जरुर लग सकता है लेकिन यही सच है। आइए आपको बताते है सुपरस्टार सिंगर ऐसा क्यों कर रहे है पढ़िए....
विज्ञापन
32 साल के सिंगर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो चाहते हैं कि मरने के बाद उनके पूरे परिवार को एक जगह ही दफनाया जाए। ये कोई तहखाना नहीं है, इस जगह का विचार उनके परिवार के सदस्यों को एक साथ रखने की वजह से आया, जिनका अंतिम संस्कार एक साथ किया गया है।
शीरन ने घर के बैकयार्ड में जमीन के अंदर एक बड़ा सा गड्ढा किया है और उसके ऊपर एक थोड़ा सा पत्थर रख दिया है। सिंगर का कहना है कि जब भी वो दिन आएगा, जब मैं मर जाऊंगा, तो मुझे उसमें दफना दिया जाएगा। मेरी ये बात अजीब जरूर है, लेकिन मेरे कई दोस्त बिना वसीयत के मर गए हैं, और कोई नहीं जानता कि क्या करना है। और वह इस जगह को अपने परिवार के सभी सदस्यों को दिखा चुके हैं।
बता दें कि, शीरन को अपने गाने के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2017 रिलीज हुआ उनका 'शेप ऑफ यू' गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया। उनका यह गाना 44 देशों में नंबर एक पर रहा चुका है।