फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता एंथनी जेम्स का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Sat, 30 May 2020 08:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंथनी जेम्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

'अनफॉरगिवेन' और 'इन द हीट ऑफ द नाइट' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता एंथनी जेम्स का निधन हो गया है। वह 77 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक, एंथनी को कैंसर था। 

विज्ञापन


जेम्स का असली नाम जिमी एंथनी था, एक मशहूर अभिनेता का नाम ऐसा ही होने की वजह से उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। जेम्स बचपन से ही एक्टर बनने का सपना देखते थे। जब वो 18 साल के हुए तो उन्होंने एक्टिंग के लिए अपनी मां को मना लिया। तब जिमी की आर्थिक स्थिति बिलकुल अच्छी नहीं थी। उन्होंने अपनी मां के साथ ट्रेन पकड़ी और लॉस एंजिल्स पहुंच गए। लेकिन वहां उनके पास पैसे नहीं थे। उनकी मां ने तब घरों में काम करना शुरू कर दिया था। 

जेम्स ने 1967 में ऑस्कर विजेता फिल्म 'इन द हीट ऑफ द नाइट' में 26 साल की उम्र में ब्रेकआउट भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'वैनिशिंग पॉइंट,' 'द कल्पीपर कैटल कंपनी,' 'हाई प्लेन्स ड्रिफ्टर,' 'द टीचर,' हर्ट्स ऑफ द वेस्ट, 'बर्नट ऑफरिंग' जैसी फिल्मों में भी काम किया। एक्टिंग के बाद जेम्स ने लेखन का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कई बेहतरीन कविताएं लिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में 23 साल की सजा काट रहे निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें