फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 23 साल की सजा काट रहे निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

Sat, 30 May 2020 03:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्वे वीनस्टीन
विज्ञापन

दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की जेल की सजा काट रहे मशहूर निर्माता-निर्देशक हार्वे वीनस्टीन पर चार और महिलाओं ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


वैरायटी के अनुसार, जिन चार महिलाओं ने वीनस्टीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उनमें से एक अपराध के समय सिर्फ 17 साल की थी। पीड़िता ने बताया कि उसे गलत तरीके से कैद किया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

चार आरोपों में से सबसे हालिया घटना 2013 की है। इस आरोप के अनुसार, हंगरी की एक महिला ने कहा कि वह वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान वीनस्टीन से मिली थी। फिल्म निर्माता ने उसे यौन क्रियाओं में लिप्त होने के लिए मजबूर किया, उस वक्त वह एक ऑडिशन के लिए उनसे मिलने होटल के कमरे में गई थीं। 
विज्ञापन


बता दें कि हार्वे वीनस्टीन को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियों समेत 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन


ऑस्कर नामित पटकथा लेखक लैरी क्रेमर का 86 साल की उम्र में निधन
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें