फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Cormier Death: 'हार्टलैंड' फेम अभिनेता रॉबर्ट कॉर्मियर का निधन, महज 33 वर्ष थी आयु

Thu, 29 Sep 2022 02:11 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट कार्मियर का महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें  हार्टलैंड और स्लेशर जैसे टीवी शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
अभिनेता रॉबर्ट कॉर्मियर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कई शोज आदि से पहचान बनाने वाले अभिनेता रॉबर्ट कार्मियर का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 33 वर्ष थी। अभिनेता को अमेरिकन गॉड्स, हार्टलैंड और स्लेशर जैसे टीवी शोज में अभिनय के लिए पहचाना जाता था। जानकारी के मुताबिक, रॉबर्ट कार्मियर का निधन गिरने से लगी चोट का कारण हुआ। एक होनहार कलाकार की इस तरह अचानक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उनके फैंस ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


हार्टलैंड की ओर से व्यक्त की गयी संवेदना
हार्टलैंड की तरफ से भी अभिनेता के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई हैं। हार्टलैंड के ऑफिशियल ट्विटर से लिखा गया- "रॉबर्ट कॉर्मियर के निधन के  बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुई है। वह पिछले दो सीजन में कास्ट किए गए हार्ट लैंट को प्रिय सदस्य थे। हार्टलैंड के कलाकारों और क्रू की ओर से, इस कठिन समय के दौरान हमारी उनके और उनके परिवार के साथ हैं।"



कई शोज में निभाई भूमिकाएं
रॉबर्ट कार्मियर ने अपने करियर में ज्यादातर गेस्ट अपीरियंस के तौर पर भूमिकाएं अदा की थीं। साल 2019 में उन्होंने  नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज 'स्लेशर' के एपिसोड में डूम्ड जंकी किट जनिंग्स की भूमिका निभाई। इसके अलावा साल 2021 में कनाडाई सीरीज 'हार्टलैंड' में भी नजर आए। अभिनय में करियर बनाने से पहले रॉबर्ट कार्मियर ने टोरंटो में यॉर्क यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की थी।
विज्ञापन


उनके परिवार ने एक बयान में कहा "उन्हें दूसरों की मदद करने का जुनून था और हमेशा अधिक हासिल करना चाहते थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को प्रभावित किया चाहे वह परिवार, टीम के साथ और दोस्त हों। रॉबर्ट की याद कला और फिल्म के लिए जुनून के साथ-साथ अपनी तीन बहनों के साथ जीवित रहेंगे, जो उनकी दुनिया थीं।" उनके पीछे परिवार में माता-पिता बहनें और दादी हैं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें