हॉलीवुड निर्देशक व अभिनेता शार्न पेन और बेन स्टिलर पर स्थायी रूप से रूस के द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई। बैन किए गए लोगों की लिस्ट में कई नाम भी शामिल हैं। बता दें एक्टर शॉन पेन ने रूस और यूक्रेन के मौजूदा हालातों पर एक डॉक्यूमेंट्री शूट की है। जिसे अभी अमलीजामा पहनाना बाकी है। इस डॉक्योमेंट्री के द्वारा वह यूक्रेन पर हमले और वहां के लोगों द्वारा झेली गई आपदा की वास्तविक कहानी दिखाई जाएगी।
रूस और यूक्रेन युद्ध के मौजूदा हालात पर शूट की है डॉक्यूमेंट्री
शॉन पेन ने इस साल की शुरुआत में यूक्रेन यात्रा की थी और वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात की और रशिया व यूक्रेन के बीच के युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की है। शॉन पेन दो बार बेस्ट एक्टर का अकेडमी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। उन्हें 'मिल्क' और 'मिस्टिक रिवर' के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया था। रूस-यूक्रेन युद्ध की डॉक्यूमेंट्री शूट करने के लिए पेन काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने यूक्रेन से लौटते समय यह खुलासा किया था कि रूसी हमले के बाद उन्हें बाकी शरणार्थियों के साथ पैदल ही बॉर्डर तक आना पड़ा था। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने ट्विटर से साझा की थी।
यूक्रेन में रहने के दौरान पेन ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, पहले से ही जीवन की एक क्रूर गलती की गई और दिल टूट गए, अगर वह नहीं माने, तो मुझे विश्वास है कि पुतिन ने मानव जाति के लिए सबसे भयानक गलती की होगी। राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोगों के साहस और सिद्धांत के ऐतिहासिक प्रतीक के रूप में उभरे हैं। अगर हमने यूक्रेन को लड़ाई में अकेले छोड़ दिया तो अमेरिका के रूप में हमारी आत्मा खो जाती है।