रॉबर्ट ने कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे
फिल्म ओपनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले रॉबर्ट का यह तीसरा अवॉर्ड है। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' में उन्होंने लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाई थी। इस श्रेणी में उनका मुकाबला कई दिग्गजों से था। श्रेणी में पुअर थिंग्स के लिए विलेम डेफो, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून के लिए रॉबर्ट डी नीरो, बार्बी के लिए रयान गोसलिंग, मई दिसंबर के लिए चार्ल्स मेल्टन और पुअर थिंग्स के लिए मार्क रफालो भी दौड़ में थे, लेकिन रॉबर्ट ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है।
B Town: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने गैर सिनेमाई परिवार से जोड़ा रिश्ता, इन्हें बनाया अपना हमसफर
बॉर्बी-ओपेनहाइमर की हुई थी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
पिछले साल वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर बार्बी और ओपेनहाइमर के बीच जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। दोनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार किया था। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को भारत में भी बहुत प्रशंसा मिला थी। इस फिल्म ने यहां 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में सफलता हासिल की थी।
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद