फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Godzilla x Kong Trailer: गॉडजिला एक्स कांग का ट्रेलर रिलीज, नए खतरे से दुनिया को बचाने के लिए साथ आए दोनों

Mon, 04 Dec 2023 08:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा हाल ही में 'गॉडजिला एक्स कांग: द न्यू एम्पायर' का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज किया गया है। साल 2021 में क्रॉसओवर की शुरुआत में जहां दो मॉन्सटर्स का सामना हुआ था और आखिर में अब दोनों पृथ्वी को बचाने के लिए एक साथ आए हैं।
विज्ञापन
गॉडजिला एक्स काग ट्रेलर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में रिलीज हुई हॉलीवुड की शानदार फिल्म 'गॉडजिला वर्सेज कांग' की दुनिया अब और बड़ी होने जा रही है। फिल्म की अपार सफलता के बाद मेकर्स फिल्म का दूसरा रूप लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। दो साल पहले जहां गॉडजिला और कांग के बीच हुए जबर्दस्त क्लैश के बाद अब दोनों ही मॉन्स्टर्स एक रोचक कहानी के साथ हॉलीवुड प्रेमियों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहे हैं। दअरसल, इस बार कोंग और गॉडजिला एक-साथ मिलकर हमारी दुनिया की गहराई में छिपे एक खतरे से सभी को बचाते नजर आएंगे। 'गॉडजिल एक्स कोंग' ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन

ट्रेलर में एकजुट खतरें से लड़ते दिखे दोनों मॉन्सटर्स
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा हाल ही में 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' का जबर्दस्त ट्रेलर रिलीज किया गया है। साल 2021 में क्रॉसओवर की शुरुआत में जहां दो मॉन्सटर्स का सामना हुआ था और आखिर में अब दोनों पृथ्वी को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। दो मिनट 48 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक भूकंप मापने के यंत्र से होती है, जो भूकंप के झटकों की रीडिंग्स रिकॉर्ड कर रहा है। यह रिकॉर्डिंग टाइटन्स के क्लेश के जमीन हिला देने वाले टकराव की भविष्यवाणी करता है। ट्रेलर के बैकग्राउंड में एक वॉयस ओवर है कि कैसे जीवन न केवल पृथ्वी की सतह पर मौजूद है, बल्कि इसके नीचे भी मौजूद है। यह खोजी गई हॉलो अर्थ वह जगह है, जहां से 'गॉडजिला वर्सेज कांग' की फिल्म के नए खतरे को जन्म देता है। 
MCU Iron Man: क्या एमसीयू के सुपरहीरो आयरन मैन के रूप में लौटेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर? केविन फीगे ने दिया जवाब
विज्ञापन


स्कार किंग से दुनिया को बचाएंगे कांग-गॉडजिला
ट्रेलर के शुरूआती सीन्स में कांग, अपने हाथ से पिरामिड के बगल की जमीन को तोड़ता हुआ दिखाई देता है, इसके बाद कि वीडियो हॉलो अर्थ के दृश्यों में परिवर्तित हो जाए। प्रागैतिहासिक दिखने वाली इस नई दुनिया में, हमें रेबेका हॉल इलीन एंड्रयूज के साथ डाउनटन एबी स्टार डैन स्टीवंस का एक नया कैरेक्टर देखने को मिलता है। कोंग को यह भी पता चलता है कि और टाइटन्स को मारा गया है, जिनके कंकाल 'गॉडजिला वर्सेज कोंग' में दिखाए गए थे। दुनिया के लिए नया खतरा लाल बालों वाला एक ओरंगुटान जैसा टाइटन है, जिसे स्कार किंग के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

Siddhant Karnick: सिद्धांत कार्निक ने रणबीर-अनिल कपूर की जमकर की तारीफ, बताया सिर्फ आरके को पता थी पूरी कहानी

इस साल रिलीज होगी फिल्म
'गॉडजिला एक्स कांग', गॉडजिला फ्रैंचाइजी की 38वीं फिल्म और 'किंग कोंग' फ्रैंचाइजी की 13वीं फिल्म है। वार्नर ब्रदर्स ने ट्रेलर में यह भी खुलासा किया है कि फिल्म 2024 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी 'गॉडजिला एक्स कांग: द न्यू एम्पायर' की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। दर्शक फिल्म का ट्रेलर देखकर इसके लिए और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें