फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति की मौत पर भड़कीं लेडी गागा, डोनाल्ड ट्रंप पर साधा निशान

Mon, 01 Jun 2020 05:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लेडी गागा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बीच अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा फैल गई है। मिनियापोलिस के अलावा फ्लोरिडा, जैक्सनविल, लॉस एंजेलिस, पीटसबर्ग, न्यूयॉर्क समेत कई जगहों पर प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। हॉलीवुड सितारे भी लगातार इस घटना की निंदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जॉर्ज फ्लॉयड की मौत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, गायिका लेडी गागा ने रविवार को अमेरिका में नस्लवाद के चल रहे मुद्दे को संबोधित किया और भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया। 

लेडी गागा ने एक पोस्ट लिखकर कहा है कि अश्वेत समुदाय की आवाजों को लंबे समय के लिए खामोश कर दिया गया है और यह चुप्पी बार-बार घातक साबित हुई है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जो नेता उनकी रक्षा करने वाले हैं, वे इस समुदाय के लिए कोई दया नहीं दिखाते हैं। अमेरिका में हर दिन लोग नस्लवाद का शिकार होते हैं, यह एक सच्चाई है।
विज्ञापन


इस घटना के लिए लेडी गागा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, 'उनके पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली कार्यालय है, अभी तक अज्ञानता और पूर्वाग्रह के अलावा उनसे कुछ नहीं मिला जबकि अश्वेत की जिंदगियों को छीना जा रहा है।  हम जानते हैं कि जबसे उन्होंने पद ग्रहण किया है तब से वह एक मूर्ख और जातिवादी हैं। वह पहले से ही नस्लवाद और नस्लवादी गतिविधि में निहित प्रणाली को हवा दे रहे हैं, और हम सब देख ही सकते हैं कि क्या हो रहा है।'
विज्ञापन


अमेरिकी मॉडल क्रिसी टीगन ने प्रदर्शनकारियों की कराई बेल, अश्वेत व्यक्ति की मौत से जुड़ा है मामला
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें