हॉलीवुड सिनेमा जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले कालाकार डैरेन केंट का निधन हो गया है।
हॉलीवुड सिनेमा जगत से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के जरिए फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाले कालाकार डैरेन केंट का निधन हो गया है।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो केंट लंबे वक्त से रेयर डिजीज से जूझ रहे थे। इस लंबी बीमारी से जंग लड़ने के बाद आखिरकार डैरेन केंट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस एक्टर के निधन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है और हर कोई अब सोशल मीडिया पर एक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी प्रतिभा एजेंसी, कैरी डोड एसोसिएट्स ने मंगलवार यानी बीते दिन 15 अगस्त को दी है। कैरी डोड एसोसिएट्स ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि ‘अत्यंत दुख के साथ हमें आपको बता रहे हैं कि हमारे प्रिय मित्र डैरेन केंट का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके माता-पिता और सबसे अच्छे दोस्त उनके साथ हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्यार उनके परिवार के साथ हैं,आरआईपी मेरे दोस्त’।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डैरेन केंट लंबे समय से ऑस्टियोपोरोसिस, स्किन डिसऑर्डर और अर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। रेयर स्किन डिसऑर्डर होने के कारण केंट को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे माना जा रहा है कि इस बीमारी के चलते ही डैरेन केंट जिंदगी की जंग को हार बैठे हैं। अपने दमदार अभिनय के चलते डैरेन केंट को हमेशा-हमेशा के लिए याद किया जाएगा।