फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Fri, 18 Sep 2020 12:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम अब इस दुनिया में नहीं रहे
  • विंस्टन ग्रूम ने साल 1965 में अल्बामा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था
  • विंस्टन ग्रूम ने अपने पूरे जीवन में करीब 16 किताबें लिखी थीं
विज्ञापन
विंस्टन ग्रूम - फोटो : ट्विटर: @UofAlabama
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मशहूर और ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम अब इस दुनिया में नहीं रहे। 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। विंस्टन ग्रूम ने कई शानदार उपन्यास लिखे थे, जिनको काफी सराहा गया। उनके उपन्यास फॉरेस्ट गंप पर साल 1994 में फिल्म भी बनाई थी। इस फिल्म में टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। फिल्म फॉरेस्ट गंप ने छह ऑस्कर पुरस्कार जीते थे। 

विज्ञापन


विंस्टन ग्रूम के निधन की जानकारी अल्बामा की गवर्नर काय इवे ने सोशल मीडिया पर दी है। काय इवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह जानकार हैरान हूं कि अल्बामा ने अपने शानदार लेखक को खो दिया है। उन्हें फॉरेस्ट गंप के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विंस्टन ग्रूम अमेरिका के इतिहास के शानदार पत्रकार और लेखक थे। उनके परिवार और करीबियों के लिए संवेदनाएं।' 



विंस्टन ग्रूम ने साल 1965 में अल्बामा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। विंस्टन ग्रूम साल 1965 से लेकर 1969 तक सेना की चौथी इन्फैंट्री डिवीजन का हिस्सा भी थे। इस दौरान उन्होंने वियतनाम के लिए अपनी सेवा दी थी। विंस्टन ग्रूम ने अपने पूरे जीवन में करीब 16 किताबें लिखी थीं। उनकी किताब कन्वर्सेशन विथ दी एनमी काफी चर्चित किताबों में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अपनी बायोपिक का निर्देशन करेंगी पॉप सिंगर Madonna, न्यूयॉर्क शहर की झुग्गियों से शुरू होती है इनकी कहानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें