चार्लीज थेरॉन, हेलेन मिरेन, रीटा मुरैना और जेसन मोमोआ जैसे कलाकारों को अपनी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी से जोड़ने के बाद अब हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने एक ऐसे कलाकार को अपनी 'फास्ट' फैमिली से जोड़ने की इच्छा जाहिर की है, जिसकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में फैली है। यह और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते सुपरहीरो आयरन मैन यानी रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं। दरअसल, अपनी आगामी फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 'फास्ट एक्स' के ट्रेलर प्रीमियर पर विन डीजल ने एक इंटरव्यू में इच्छा जाहिर की कि वह चाहते हैं कि रॉबर्ट डाउनी फास्ट फैमिली का हिस्सा हों। इस खबर को सुनकर दोनों कलाकारों के मुंह पर मुस्कान आना वाजिब है।
Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान
हाल ही में 'फास्ट एक्स' के ट्रेलर प्रीमियर में एक मीडिया संस्थान के द्वारा फिल्म की ड्रीम कास्टिंग के बारे में पूछे जाने पर 'डोम टोरेटो' यानी विन डीजल ने बिना किसी हिचकिचाहट के रॉबर्ट डाउनी जूनियर का नाम लिया। वह बोले, 'भविष्य में क्या होने वाला है, इसके बारे में आपको बहुत कुछ बताए बिना मैं बताना चाहता हूं कि फिल्म में एक कैरक्टर है जो डोम का विरोधी है। वह एआई और बिना ड्राइवर की कारों को बढ़ावा दे रहा है। कोई ऐसा है, जो मानता है कि यही भविष्य है और यह टोरेटो की सोच से बिल्कुल परे है।'
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन
हालांकि, जब मीडिया ने पूछा कि क्या उन्होंने अभी तक रॉबर्ट डाउनी जूनियर से इस भूमिका के लिए संपर्क किया है, तो विन डीजल भड़क उठे। वह मीडिया से भड़कते हुए बोले, 'आपकी हिम्मत कैसे हुई इन सभी लोगों के सामने मुझसे यह सवाल पूछने की? मेरी कुछ गरिमा है। मैं यह नहीं बता सकता हूं।' आपको बता दें, 'फास्ट एक्स' में विन डीजल के अलावा जेसन स्टेथम, टाइरिस गिब्सन, क्रिस लुडाक्रिस ब्रिज, जॉन सीना, जॉर्डन ब्रूस्टर, ब्री लार्सन, नथाली इमैनुएल, सुंग कांग, स्कॉट ईस्टवुड, माइकल रूकर, डेनिएला मेलच्योर, एलन रिचसन और कार्डी बी जैसे कलाकार शामिल हैं।
Kantara: 'कांतारा' के मेकर्स को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाइकोर्ट का फैसला