रोसेना के निधन के बारे में उनके पति स्टीवन रिजो ने मीडिया को जानकारी दी। हालांकि, उनके पति उनके निधन का कोई कारण नहीं बताया है। रोसेना साल 1982 से लेकर 1991 तक डलाल्स सीरीज में अपने टेरेसा के किरदार के लिए जाना जाता है। रोसेना इस शो में साल 1982 में छठे सीजन से शामिल हुई थीं, जिसके उन्होंने 1991 में इसके 14वें और अंतिम सीजन तक दर्शकों का मनोरंजन किया। वह इस शो के नौ सीजन में कुल 112 एपिसोड्स में नजर आई थीं।
उनके करियर की बात करें तो उन्होंने सीबीएस के मशहूर प्राइमटाइम शो डलास में अपने किरदार से पहले, 1981 में द जेफरसन के तीन एपिसोड में एक नौकरानी की भूमिका निभाई थी। वह इस शो में फ्लोरेंस (मार्ला गिब्स) के शो छोड़ने के बाद शामिल हुई थीं। बाद में गिब्स ने शो में वापसी कर ली, जिसके बाद यह सिर्फ चार एपिसोड तक चला थी। इसके अलावा क्रिस्टियनसेन ने टीवी में भी काम किया था। उन्होंने मैटलॉक, सीबीएस समर प्लेहाउस और ए ईयर इन द लाइफ जैसे शोज में काम किया है।