फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Justin Bieber: पॉप स्टार जस्टिन बीबर को भाया इंडियन ड्रमर का अंदाज, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Sat, 06 Aug 2022 01:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड सुपरस्टार जस्टिन बीबर दुनिया भर में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके गानों से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक लोग उनसे जुड़ी हर चीज में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं।

विज्ञापन
जस्टिन बीबर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड सुपरस्टार जस्टिन बीबर दुनिया भर में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके गानों से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक लोग उनसे जुड़ी हर चीज में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। सिंगर जस्टिन बीबर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक जगराते का है, जिसमें एक ड्रमर अनोखे अंदाज में ड्रम बजाता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

जगराते के दौरान शूट किए गए इस वीडियो को जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने अपने शो के ड्रमर और दोस्त डेवोन टेलर को भी टैग किया है। इतना ही नहीं इस वीडियो में अपने दोस्त को टैग कर उन्होंने एक खास अपील करते हुए कैप्शन में लिखा, स्टीक्स टेलर, ‘मैं आपसे अगले शो में ऐसा ही करने की उम्मीद कर रहा हूं।' जस्टिन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देश-विदेश के कई सारे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो-
 

 

वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वाडियो में एक ड्रमर जगराते के दौरान अनोखे अंदाज में कूदते हुए डांस कर रहा है। साथ ही स्टंट करते हुए ड्रम भी बजा रहा है। इंडियन ड्रमर का यह जोशीला अंदाज सुपरस्टार जस्टिन बीबर को भी काफी पसंद आया है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। यह वायरल वीडियो मूल रूप से 8 जुलाई को रंगीले हरियाणवी नाम के एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर जस्टिन बीबर दुनियाभर में अपने गानों के लिए काफी मशहूर हैं। वह इस साल 18 अक्टूबर को देश की दिल्ली में आने वाले हैं, जहां वह अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का मनोरंजन करेंगे। 'जस्टिस वर्ल्ड टूर' का यह कार्यक्रम दिल्ली के तिष्ठित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (जेएलएन स्टेडियम) में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सिंगर को एक वायरल संक्रमण के कारण अपना भारत टूर स्थगित करना पड़ा था। इस बारे में उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी थी। दरअसल, कुछ समय पहले ही सिंगर के रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित होने की खबर सामने आई थी, जिसके चलते उनके आधे चेहरे पर लकवा मार गया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें