फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extraction 2: 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में खतरनाक मिशन पर लौटे क्रिस हेम्सवर्थ

Tue, 04 Apr 2023 12:56 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'एक्सट्रैक्शन 2' का आधिकारिक टीजर रिलीज हो गया है। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ को एक बार टायलर रेक के रूप में देखा जा सकता है, जो अपनी जान बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
एक्सट्रैक्शन 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में मार्वल फिल्मों में 'थॉर' की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता आए दिन अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले क्रिस हेम्सवर्थ के चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। उनके अभिनय के दीवानों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, क्रिस हेम्सवर्थ की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' का टीजर रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन


एक्शन अवतार में लौट क्रिस हेम्सवर्थ
साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' का सीक्वल जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाला है। भारत में शूट किए गए पहले पार्ट को देखने के बाद फैंस के दिलों में इसके दूसरे पार्ट के लिए बहुत उत्सुकता था। प्रशंसक इसकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उन सभी की इच्छा पूरी हो गई है। दरअसल, सैम हारग्रेव निर्देशित और क्रिस हेम्सवर्थ अभिनीत 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार टीजर सामने आ गया है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 
Mahhi Vij: माही ने दी कोरोना को मात, वीडियो साझा कर बोलीं- अपने बच्चों से मिलने के लिए हूं उत्साहित
विज्ञापन


निडरता से लड़ते दिखे अभिनेता
नेटफ्लिक्स ने आज यानी 3 अप्रैल को 'एक्सट्रैक्शन 2' का आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है। लगभग दो मिनट का यह वीडियो एक्शन से भरपूर है, जो हमें टायलर रेक से फिर से मिलने का मौका देता है। उसे याद दिलाया जाता है कि कैसे वह अपने पिछले मिशन के दौरान लगभग मर गया था। फिर हम उसे जीवित रहने के लिए अपने दुश्मनों से लड़ते हुए देखते हैं। टीजर में क्रिस हेम्सवर्थ को कमजोर लेकिन निडर दिखाया गया है। अभिनेता का एक्शन अवतार नजर आ रहा है, जिसमें उन्हें देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।
विज्ञापन




इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'एक्सट्रैक्शन 2' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन स्टंट कोऑर्डिनेटर सैम हारग्रेव ने किया है। फिल्म को रूसो ब्रदर्स ने लिखा है, जिन्होंने पहले 'द ग्रे मैन' और 'एवेंजर्स एंडगेम' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 'एक्सट्रैक्शन 2' में क्रिस हेम्सवर्थ के अलावा गोलशिफतेह फरहानी, एडम बेसा और डैनियल बर्नहार्ट अहम भूमिकाओं में हैं।  'एक्सट्रैक्शन 2' नेटफ्लिक्स पर 16 जून को रिलीज की जाएगी।

Filmy Wrap: इंडिया को मिलेगा देसी 'हैरी पॉटर' और रिचर्ड-शिल्पा मामले में एक्ट्रेस को राहत, पढ़ें फिल्मी खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें