फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk : सिंगर टेलर स्विफ्ट के दीवाने हुए एलन मस्क! सिंगर से जुड़े पोस्ट पर ऐसे दिया रिएक्शन

Sun, 19 Mar 2023 11:28 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क इन दिनों टेलर स्विफ्ट के फैन हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट , एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलन मस्क इन दिनों टेलर स्विफ्ट की वजह से चर्चे में बने हुए हैं। एलन टेलर स्विफ्ट के फैन हो गए हैं, जिसकी वजह से वह लगातार सोशल मीडिया पर उनको लेकर एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। सिंगर इन दिनों अमेरिका में अपनी एल्बम मिडनाइट का प्रमोशन करने में बिजी हैं।

विज्ञापन


टेलर स्विफ्ट से जुड़ी बातों को मस्क कर रहें फॉलो
सिंगर टेलर स्विफ्ट का एल्बम लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उनके लाइव कॉन्सर्ट भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। सिंगर ने इरा टूर नामक एक म्यूजिक टूर ऑर्गेनाइज किया है। इसमें उनका अब तक का सबसे पॉपुलर शो रहा है। शो ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। शो में पूरी दुनिया से टेलर स्विफ्ट के फैंस पहुंच रहे हैं। वहीं, अब टि्वटर के सीईओ एलन मस्क भी टेलर स्विफ्ट के दीवाने हो गए हैं। मस्क सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं।



यह भी पढ़ें- Kiara Advani : कियारा आडवाणी ने फिर शुरू की 'RC-15' की शूटिंग, इस बड़े स्टार के साथ फिल्म में आएंगी नजर

टेलर स्विफ्ट को लेकर एलन मस्क का बयान

विज्ञापन

बता दें कि उन्होंने टेलर स्विफ्ट को लेकर कई ट्वीट भी किए हैं। दरअसल,  क्रिप्टो करेंसी सातोशी नाकामोतो ने सिंगर को लेकर एक ट्वीट किया था। इसमें लिखा था, 'टेलर स्विफ्ट का राज है अगर आप इसे नहीं मानते तो आपको इंटरनेट से भगा दिया जाएगा', जिसपर एलन मस्क ने रिएक्शन देते हुए लिखा है कि  टेलर स्विफ्ट की स्किल्स काफी शानदार है। पोस्ट पर उनका कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, इससे पहले 17 मार्च को टेलर स्विफ्ट ने अपनी कई फोटोज साझा की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद की थी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Selena Gomez: सेलेना गोमेज ने रचा इतिहास, काइली जेनर को पीछे छोड़ बनीं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली पहली महिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें