'टॉप गन मेवरिक' से दुनियाभर में फैले अपने प्रशंसकों को लुभाने के बाद, टॉम क्रूज जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'मिशन: इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। स्टंट किंग माने जाने वाले टॉम की अदाकारी को देखने के लिए विदेश ही नहीं भारत के लोग भी पागल रहते हैं और जब बात मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की आ जाती है, तब तो कहने ही क्या। 'मिशन इंपॉसिबल 7' के फैंस के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। दरअसल, फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सबको थ्रिलिंग एक्सपीरियंस दे रहा है।
रिलीज हुआ 'मिशन इंपॉसिबल 7' का पोस्टर
हॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 7' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अपनी हर छोटी से छोटी चीज के लिए खूब चर्चा बटोरती है। फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को आज मेकर्स ने तोहफा दिया है। निर्माताओं ने आगामी फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस एक बार फिर टॉप क्रूज की तारीफ करने के लिए मजबूर हो गए हैं।
जुलाई में रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स ने फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 'मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन' का आधिकारिक पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मिशन इंपॉसिबल- डेड रेकनिंग पार्ट वन का पोस्टर यहां है। टॉम क्रूज फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म जुलाई 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
Siddharth Anand: 'गिरगिट' की तरह रंग बदलते हैं ऋतिक रोशन! सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर' स्टार को लेकर कही बड़ी बात
टॉम क्रूज ने बनाया दीवाना
मेकर्स द्वारा साझा किए गए पोस्टर में टॉम क्रूज एक मोटरसाइकिल स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई हैं। निर्माताओं ने इससे पहले फिल्म का एक बीटीएस वीडियो साझा किया था, जिसमें अभिनेता को एक खतरनाक चट्टान से मोटरसाइकिल से कूदते हुए दिखाया गया था। टॉम क्रूज ने स्टंट की शुरुआत करते हुए कहा था कि, 'यह अब तक का सबसे खतरनाक स्टंट है, जिसे हमने आजमाया है।'
Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव, जून में नहीं अब इस महीने में दस्तक देगी फिल्म!