नहीं दिखी तब्बू की झलक
पहले टीजर में घोषणा की गई है कि यह शो ड्यून फिल्म की घटनाओं से 10,000 साल पहले की कहानी है। यह शो बेने गेसेरिट की दुनिया का परिचय देता है कि वे इस दुनिया के वास्तुकार कैसे बने। हालांकि, इस टीजर में तब्बू की झलक देखने को नहीं मिली है। इससे फैंस थोड़े निराश जरूर नजर आए, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू शो में सिस्टर फ्रांसेस्का का किरदार निभाएंगी। ड्यून: प्रोफेसी ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन के लिखे उपन्यास सिस्टरहुड ऑफ ड्यून से प्रेरित है। इसके पहले सीजन में छह एपिसोड हैं।
कुछ ऐसी होगी कहानी
इस शो की कहानी दो हरकोनेन बहनों के इर्द-गिर्द घूमेगी जो मानव जाति के भविष्य को खतरे में डालने वाली ताकतों से लड़ती हैं, और एक प्रसिद्ध संप्रदाय की स्थापना करती हैं, जिसे बेने गेसेरिट के नाम से जाना जाता है।