फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Me Too: वह मुझे होटल के रूम में ले गया और... डांसर ने बताई हॉलीवुड प्रोड्यूसर की सच्चाई, 2017 में लगा था आरोप

Sat, 29 Oct 2022 12:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन पर 2017 में यौन शोषण का आरोप लगाया गया था, जिसकी सुनवाई गुरुवार को अमेरिका के लॉस एंजलिस के कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
Harvey Weinstein - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी विंस्टीन पर कई महिलाओं ने MeToo मूवमेंट के दौरान यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब अमेरिका के लॉस एंजलिस के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। ट्रायल में एशली एम नाम की महिला ने अपने साथ हुए शोषण की दिल दहला देने वाली घटना सुनाई। डांसर ने बताया कि साल 2003 में विंस्टीन ने पोर्टो रीको के एक होटल में उनका शोषण किया था। इतना ही नहीं एशली एम नाम ने बताया कि फिल्म निर्माता ने उनसे बिना कपड़ो के मसाज की मांग भी की थी।

विज्ञापन

कोर्ट में गवाही देते हुए डांसर ने कहा, जब फिल्म निर्माता ने मेरा शोषण किया तब मैं मात्र 22 साल की थी। इस भयावह घटना ने मेरे ऊपर गहरी छाप छोड़ी है। 19 साल पहले हुई घटना के बारे में बताते हुए एशली कहती हैं, "मैं फिल्म के लिए दूसरे डांसर्स के साथ बॉलरूम डांस सीन शूट करने वाली थी। लेकिन, फिल्म निर्माता हार्वी विंस्टीन मुझे बाहर ले गए। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्होंने हॉलीवुड एक्ट्रेस ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ नेकेड मसाज किया हुआ है और अगर मैं भी ऐसा करती हूं तो वह मेरा करियर बना देंगे।

यह भी पढ़ें:  कैप्टन बनने के लिए गौतम विज ने राशन का किया बलिदान, भड़कीं अर्चना; साजिद खान बोले- अब तू देख

एशली ने आगे कहा, हार्वी विंस्टीन काफी गुस्सैल हैं। एक बार वह मेरा सेट के बाहर इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शूटिंग खत्म हुई उन्होंने मुझे अपनी कार में बैठने के लिए कहा। उस समय मैं बहुत डर गई थी। लेकिन, जब फिल्म निर्माता की असिस्टेंट के समझाया तो मैं गाड़ी में बैठ गई। वह मुझे एक होटल ले गए। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। मैं बहुत डर गई थी।

यह भी पढ़ें:   ‘तेरी झलक अशर्फी’ म्यूजिक का नया सिगनल है, इसे पकड़कर मुझे श्रोताओं से संवाद करना है
विज्ञापन

एशली ने बताया कि फिल्म निर्माता हार्वी विंस्टीन उनके सामने गंदी हरकत शुरू कर दी। यह देखकर मैं रोने लगी। हार्वी विंस्टीन ने कहा कि यह ठीक है। हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। हम बस बिना कपड़ों के ही तो हैं। मैं तो सिर्फ इसी बात का शुक्र मना रही थी कि उसने मेरे साथ दुष्कर्म नहीं किया। मैं बहुत डर गई थी और मौक मिलते ही वहां से भाग निकली।'

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी नहाय-खाय की बधाई, यूजर्स बोले- 'लल्लनटॉप'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें