टीवी धारावाहिक "होम एंड अवे" में शेन पैरिश का किरदार निभाने वाले ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता डाइटर ब्रमर का 45 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को ब्रमर का शव ग्लेनहेवन के सिडनी में पाया गया था। एनएसडब्ल्यू पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी मौत को संदिग्ध नहीं माना जा सकता है।
ब्रूमर के परिवार का संदेश
दो बार जीता सबसे लोकप्रिय अभिनेता का पुरस्कार
1992 में "होम एंड अवे" के कलाकारों में शामिल होने के बाद ब्रूमर घर-घर में पहचाने जाने लगे। उनके किरदार और मेलिसा जॉर्ज द्वारा निभाए जाने वाले किरदार एंजेल की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जाता था। शो में ब्रमर के परफॉर्मेंस ने उन्हें लॉजीज में दो बार सबसे लोकप्रिय अभिनेता का पुरस्कार दिलाया, जो कि एम्मीज पुरस्कार के बराबर है।
सेवन नेटवर्क ने भेजी संवेदनाएं