फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine Teaser: नए टीजर में आमने-सामने आए सबर्टूथ और वूल्वरिन, चरम पर प्रशंसकों का उत्साह

Sat, 29 Jun 2024 10:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का नया टीजर रिलीज हो गया है। इसने फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया है। 
 
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को बरकार रखा है। इसी बीच शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक और टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर प्रशंसक फूले नहीं समा रहे हैं। टीजर में टायलर माने के किरदार सबर्टूथ और ह्यूज के किरदार वूल्वरिन का आमना-सामना देखने को मिल रहा है। 

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का नया टीजर जारी 

शनिवार को 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के नए टीजर का अनावरण किया गया, जिसमें रयान रेनॉल्ड्स डेडपूल के रूप में अपनी भूमिका दोहराते नजर आ रहे हैं। टायलर माने, जिन्होंने पहली बार 2000 में मूल एक्स-मेन फिल्म में सबर्टूथ का किरदार निभाया था, खलनायक के रूप में वापस लौटे हैं। टीजर परिचित दृश्यों से भरा हुआ है, लेकिन यह एक चौंका देने वाले मोड़ के साथ समाप्त होता है। वूल्वरिन एक-एक कर कई दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के बाद पूछता है कि अगला कौन है? इसके बाद हमें सब्रेटूथ की झलक देखने को मिलती है, जो गुस्से में ललकारता है, 'मरने के लिए तैयार।'
विज्ञापन

 

Nana Patekar: दो साल के बेटे को खोने के बाद दिन में 60 सिगरेट पीते थे नाना, बदबू के कारण कोई नहीं बैठता था साथ

 

बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन'!

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के टीजर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूरी फिल्म कितनी बेहतरीन होने वाली है। टीजर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है फिल्म के लिए दर्शकों के मन में रोमांच भी उतना ही बढ़ता जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी/ मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म पहले सप्ताहांत में तकरीबन 1600 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। फिल्म की कमाई का यह अनुमान द कोरम ने लगाया है जो छह सप्ताह पहले से ही फिल्म की ट्रैकिंग शुरू कर देता है।
 

Lakshmi Manchu: फिल्मों की बढ़ती लागत पर लक्ष्मी मांचू की दो टूक, हॉलीवुड से तुलना कर दिया सुझाव

 

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की रिलीज 

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' गर्मियों की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने के लिए तैयार है। यह 20वीं सेंचुरी फॉक्स और अब डिज्नी के स्वामित्व में है। शानदार स्टारकास्ट वाली मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल और वूल्वरिन' 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें