अभिनेता के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही ‘द म्यूजिक मैन’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी दी कि ब्रॉडवे पर साल के अंत तक परफॉर्मेंस रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि अभिनेता ब्रॉडवे पर 20 दिसंबर से शुरू हुए म्यूजिकल द म्यूजिक मैन में अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे।
अभिनेता ह्यू जैकमैन से पहले उनके को-स्टार सटन फोस्टर भी बीते हफ्ते कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि वह पूरी तरह ठीक है। वहीं, बॉलीवुड की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर समेत कई सेलिब्रिटी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि अभिनेत्री बीते दिनों ही वायरस से रिकवर हो चुकी हैं। लेकिन उनके बाद अब अभिनेता अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर अनिल कपूर की बेटी रिया और उनके दामाद कारण बुलानी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।