फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider-Man No way Home Collection: भारत में इस साल की सबसे पसंदीदा फिल्म बनी स्पाइडरमैन, दूसरे रविवार की इतनी कमाई

Mon, 27 Dec 2021 05:14 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यह फिल्म भारत में 2021 की सबसे पसंदीदा फिल्म बन गई है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है। फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
स्पाइडरमैन: नो वे होम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म स्पाइडर मैन नो वे होम 16 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी इस फिल्म की रिलीज के लिए फैंस काफी समय से बेताब थे और यही वजह थी कि दर्शकों ने फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग तक करवा ली थी। ऐसे में अब यह फिल्म अपने शानदार कलेक्शन की वजह से चर्चा में है दरअसल फिल्म ने अपने पहले किस दिन हुई कमाई से सभी को चौंका दिया था। ऐसे में अब यह फिल्म भारत में 2021 की सबसे पसंदीदा फिल्म बन गई है। फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है। फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते लगातार बढ़ता जा रहा है।

खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फॉ 10 दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में अपनी जहग बना ली है। फिल्म के ऐसे प्रदर्शन से यह साफ है कि दर्शकों ने इस फिल्म पर अपना काफी प्यार लुटाया है। इसी बीच अब फिल्म का रविवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म बीते दिन भी बंपर कमाई करती हुई नजर आई।

विज्ञापन

Spider Man No Way Home - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्पाइडर-मैन: नो वे होम ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे रविवार को 10 करोड़ (NBOC) की शानदार कमाई की, जिसने कुल 174.92 करोड़ (NBOC) की कमाई की। इसने पहले ही 200 करोड़ (GBOC) की कमाई कर ली है और कुछ ही दिनों में यह फिल्म महामारी के बाद सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

 
विज्ञापन

Spider Man No Way Home Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूसरे सप्ताहांत में, फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। फिल्म ने कुल 26.85 करोड़ (NBOC) जमा करने में कामयाबी हासिल की है। स्पाइडर-मैन नो वे होम ने भारत में 200 करोड़ रुपये और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर केवल 11 दिनों में 1 बिलियन की कमाई की है। यहां देखें फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन-

 

पहले हफ्ते का कलेक्शन: 

148.07 करोड़ (NBOC)

189.69 करोड़ (GBOC)

 

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 

शुक्रवार:  6.75 करोड़ (NBOC)
8.71 करोड़ (GBOC)

 

शनिवार: 10.10 करोड़ (NBOC)

13.03 करोड़ (GBOC)

 

रविवार: 10 करोड़ (NBOC)

12.90 करोड़ (GBOC)

 

दूसरा वीकएंड:

26.85 करोड़ (NBOC)

34.64  करोड़ (GBOC)

 

कुल कमाई:

 174.92 करोड़ (NBOC)

 224.33 करोड़ (GBOC)






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें