फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad Pitt: धमाकेदार अंदाज में रिलीज होगी ब्रैड पिट की फॉर्मूला वन फिल्म, वॉर्नर ब्रदर्स ने हासिल किए अधिकार

Wed, 19 Jun 2024 09:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रैड पिट की आगामी फॉर्मूला वन फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्नर ब्रदर्स ने फिल्म को प्रदर्शन करने के घरेलू और विदेशी अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन टॉप गन मेवरिक बना चुके जोसेफ कोसिंस्की ने किया है।
विज्ञापन
ब्रैड पिट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रैड पिट और जेवियर बार्डेम अभिनीत जोसेफ कोसिंस्की के निर्देशन में बन रही फॉर्मूला वन की चर्चा लंबे समय से हो रही है। फिल्म को अगले साल रिलीज करने की जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। एपल ओरिजिनल फिल्म्स की इस फिल्म के प्रदर्शन के घरेलू और विदेशी अधिकार वार्नर ब्रदर्स ने हासिल कर लिए हैं।

विज्ञापन

Ishq Vishk Rebound: सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास हुई इश्क विश्क रिबाउंड! सीबीएफसी ने किए दो बदलाव

इन दिग्गजों ने किया फिल्म का निर्माण
यह फिल्म 25 जून 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, इसमें आईमैक्स के सिनेमाघरों को भी शामिल किया गया है। निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर के साथ ब्रैड पिट की प्लान बी एंटरटेनमेंट  7x F1 विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन की कंपनी डॉन अपोलो फिल्म्स इस आगामी फिल्म का निर्माण कर रही है। यह फिल्म फॉर्मूला 1 के सहयोग से बनाई गई है, जिसका फिल्मांकन रेस के कैलैंडर के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन

ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म में ब्रैड पिट एक पूर्व ड्राइवर की भूमिका निभाते  नजर आएंगे, जो फॉर्मूला वन में वापस आता है। साथ ही,  फिल्म में डैमसन इदरीस भी  हैं, जो उनके सहयोगी के रूप में दिखेंगे। इस फिल्म को वास्तविक ग्रैंड प्रिक्स सप्ताहांत के दौरान शूट किया गया है। इस फॉर्मूला वन फिल्म का निर्देशन जोसेफ कोसिंस्की ने किया है। वह 'टॉप गन: मेवरिक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। इसमें केरी कॉन्डन, जेवियर बार्डेम, टोबियास मेन्जीस, सारा नाइल्स, किम बोडनिया और सैमसन कायो जैसे कलाकार भी हैं।
Box Office Collection: लगातार घटती जा रही चंदू चैंपियन की कमाई, ऐसा रहा मुंजा-मिस्टर एंड मिसेज माही का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें