बिली लिखती हैं, मैंने पहले ये शब्द कभी नहीं सुना था, न ही कभी मेरे परिवार में किसी ने उस शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि मैं जानती हूं कि इस शब्द से कुछ लोगों को बुरा लगा है इसलिए मैं सभी से माफी मांगती हूं। ये वीडियो एडिटिड है जिसमें मैं अजीब सी आवाज निकाल रही हूं। दरअसल, मैं जब अपने पेट्स, दोस्तों और परिवार से बात करती हूं तो वैसे ही आवाज निकालती हूं। मैंने न यहां किसी को कॉपी करने की कोशिश की है न ही किसी का मजाक बनाने की जो मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैं ऐसे ही अवाज में बोलती रहती हूं।
आपको बता दें 4 साल की उम्र में बिली ने पहला गाना लिखा था और 8 की उम्र में वह म्यूजिक टैलेंट शो में भाग लेने लगी थीं। बिली इलिश जेम्स बॉन्ड सीरीज का थीम सॉन्ग लिखने और गाने वाली सबसे कम उम्र की सिंगर हैं। बिली इलिश को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में भी पांच अवॉर्ड मिले हैं। बिली 2016 में अपने गाने 'ओशन आइज' से मशहूर हुईं।