अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज के प्रमुख जेनिफर साल्के ने कहा कि "बेन, मैट और सभी स्टारकास्ट ने एक शानदार फिल्म दी है ,जो दुनिया भर के दर्शकों को प्रेरित करने के साथ ही उनका मनोरंजन करेगी। एफ्लेक फिल्म में नाइके के सह-संस्थापक फिल नाइट का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं उनके साथ रॉब स्ट्रैसर के रूप में जेसन बेटमैन, डेविड फ्रॉक के रूप में क्रिस मेसिना, पीटर मूर के रूप में मैथ्यू माहेर, जॉर्ज रेवलिंग के रूप में मार्लन वेन्स, हॉवर्ड व्हाइट के रूप में क्रिस टकर, डोलोरिस जॉर्डन के रूप में वियोला डेविस, होर्स्ट डेस्लर के रूप में गुस्ताफ स्कार्सगार्ड और जूलियस टेनन के रूप में जेम्स जॉर्डन दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: बनने जा रही भारतरत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की बायोपिक, अन्नू कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका
https://www.youtube.com/watch?v=iW4AzQUqHYY