फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज छोड़ने के बाद रूबी रोज की जगह 'बैटवुमन' में आएगा नया किरदार

Thu, 04 Jun 2020 05:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बैटवुमन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

'बैटवुमन' सीरीज से अभिनेत्री रूबी रोज के निकलने के बाद सीडब्ल्यू नेटवर्क ने सुपर हीरो सीरियल में उनकी किरदार को फिर से न शुरू करने का फैसला किया है। इसकी जगह सीरीज में नया करैक्टर लाने की योजना है।

विज्ञापन


डेडलाइन के अनुसार, इस अमेरिकी टेलीविजन सीरीज अब जो भी कलाकार आएगा वो नई भूमिका निभाएगा। पहले सीजन में रूबी ने केट केन की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

खबरें ऐसी भी केट केन को रेयान वाइल्डर नामक एक नए चरित्र द्वारा प्रतिस्थापित किया जाएगा, जो बैटमैन होगा। हालांकि इस किरदार को कौन निभाएगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


बैटवुमन ने अपने पहले सीजन के साथ इतिहास रचा था क्योंकि यह एक लेस्बियन सुपरहीरो को लीड करने वाली पहली स्क्रिप्टेड लाइव-एक्शन टीवी सीरीज थी। रूबी रोज ने पिछले महीने घोषणा की कि वह सीरीज से बाहर हो गई हैं।
विज्ञापन


जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से दुखी हैं एमा वॉटसन, नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में दिया समर्थन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें