फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत से दुखी हैं एमा वॉटसन, नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में दिया समर्थन

Thu, 04 Jun 2020 04:51 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमा वॉटसन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री एमा वॉटसन ने बुधवार को अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद सामाजिक अन्याय और नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लिखित बयान में अपने विचारों को साझा किया, जहां उन्होंने भेदभाव, एक-जाति के वर्चस्व और उन स्थितियों के बारे में बताया जिनसे वो निपट रही हैं।

विज्ञापन


एमा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि हमारे अतीत और वर्तमान दोनों में बहुत अधिक नस्लवाद है, जिसे स्वीकार किया जाता रहा है। गोरे लोगों का वर्चस्व, अश्वेत का शोषण और उत्पीड़न को समाज में कसकर बुन दिया गया। 

एमा ने बताया कि गोरा होने पर उन्हें इसका फायदा मिला। उन्होंने कहा कि समाज में कई बातें अनजाने में नस्लवाद को समर्थन देती हैं। इससे निपटने के लिए बाहरी और आंतरिक रूप से कठिन काम करने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


अभिनेत्री ने कहा कि मुझे आपका गुस्सा, दुख और दर्द दिखाई दे रहा है। मुझे नहीं पता कि यह आपके लिए कैसा लगता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कोशिश नहीं करूंगी। इससे पहले एमा ने ब्लैकआउट का समर्थन किया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें