फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bafta Awards 2023: बाफ्टा में 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' का जलवा, भारतीय डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड से चूकी

Mon, 20 Feb 2023 10:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2023 में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आइए विजेताओं की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

76वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा)  में जर्मन फिल्म ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट फिल्म का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने कई श्रेणियों में अवॉर्ड अपने नाम किए। सर्वश्रेष्ठ फिल्म से लेकर सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर समेत इस फिल्म ने कुल सात अवॉर्ड जीते। इसके अलावा एल्विस और द बैंशीज ऑफ इनिशेरीन चार-चार अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन

Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई

ऑल दैट ब्रीद्स - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, भारत को इस अवॉर्ड समारोह में मायूसी हाथ लगी है, क्योंकि डॉक्यूमेंट्री फिल्म ऑल दैट ब्रीद्स बाफ्टा अवॉर्ड जीतने में कामयाब नहीं हो सकी। बता दें कि बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड नैवल्नी ने जीता है। इस कैटिगरी में इन दो फिल्मों के अलावा ऑल द ब्यूटी एंड द ब्लडशेड, फायर ऑफ लव और मूनएज डेड्रीम को शामिल किया गया था। सभी फिल्मों के बीच इस अवॉर्ड के लिए कांटे की टक्कर थी।
Richa Chadha: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद
विज्ञापन

बाफ्टा 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
आइए विजेताओं की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं

सर्वश्रेष्ठ फिल्म
ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट


सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता
ऑस्टिन बटलर  (एल्विस) 


सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
केट ब्लेंचेट (टार) 


सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
एडवर्ड बर्जर (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)


सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग
एल्विस

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी
जेम्स फ्रेंड (ऑल दैट क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)

सर्वश्रेष्ठ अडेप्टेड स्क्रीनप्ले
एडवर्ड बर्जर, लेसली पैटरसन, इयान स्टोकेल (ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट)

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
द बैनशीज ऑफ इनिशेरिन

सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्कोर
ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट

Uorfi Javed: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें