हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' मार्वल की तीसरी सीरीज है। इसके पिछले दो सीरीज को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एंट मैन थ्री को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। इससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, अब आज 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' के ओपनिंग डे के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' ने पहले दिन भारत में कितनी कमाई की है।