Ant-Man and the Wasp Quantumania
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को मिला अच्छा रिस्पॉन्स
फिल्म के रिलीज के बाद से फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एंट मैन को लेकर एक यूजर ने लिखा कि मूवी बहुत शानदार है और मूवी क्रिटिक्स फिल्मों को नहीं समझते हैं। एक यूजर ने एंट मैन फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि क्वांटुमेनिया की शुरुआत बिल्कुल सही रही है, जिसकी मैं 5 फेज में उम्मीद कर रहा था। जोनाथन मेजर्स पहले से ही एमसीयू में टॉप 3 विलेन में से एक हैं और वह भयानक हैं। मुझे एंट फैमिली के बीच का पूरा डायनेमिक पसंद आया है। फेज 5 की शानदार शुरुआत। एक और यूजर ने फिल्म को लेकर कमेंट किया है। यूजर ने लिखा एंट मैन एंड द वास्प क्वांटुमेनिया फिल्म दर्शकों को क्रिटिक्स से ज्यादा पसंद आ रही है।
जब नसीरुद्दीन शाह पर हुआ चाकू से हमला और बीच में आ गए ओम पुरी
Ant-Man and the Wasp Quantumania
- फोटो : सोशल मीडिया
विलेन की हो रही तारीफ
फिल्म को लेकर लगातार इसी तरह के कमेंट आ रहे हैं। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। हालांकि क्रिटिक्स को फिल्म कुछ खास नहीं लग रही है। एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया का डायरेक्शन पीटन रीड ने किया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी करवाई गई थी। जिसमें लोगों ने इसे एक शानदार मूवी बताया है। एंट मैन में विलेन की भूमिका अदा कर रहे जोनाथन की खूब तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर बीते साल 25 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। जिसके बाद से सभी फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। फिल्म की रिलीज के बाद से एंट मैन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Bad Habbits : बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को सिगरेट की बुरी लत, लाख कोशिश के बावजूद भी नहीं कर पाईं काबू