कानूनी लड़ाई को देंगी विराम
अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, एंजेलिना की आर्थिक परेशानियां मुख्य रूप से ब्रैड पिट के साथ उनकी कानूनी लड़ाई के कारण हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि अपने रिसोर्स को बचाने के लिए एंजेलिनी ने इस कानूनी लड़ाई को विराम देने पर विचार किया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मोटी कानूनी फीस के कारण अभिनेत्री ने हाल ही में एफबीआई के खिलाफ मुकदमा वापस ले लिया, क्योंकि खर्चा काफी ज्यादा हो गया।