फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55th IFFI: डिज्नी की फिल्म ‘मोआना 2’ का गोवा में होगा गाला प्रीमियर, 55वें इफ्फी गोवा की तैयारियां पूरी

सार

भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार कई मायनों में शानदार है। गोवा में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में करीब 15 फिल्में स्वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता खंड में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
इफ्फी 2024, मोओना 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के शुरू होने में अब बस दो ही दिन बाकी हैं। इस महोत्सव में जिन फिल्मों के प्रीमियर होने जा रहे हैं, उनकी सूची सार्वजनिक हो चुकी है। डिज्नी इंडिया और जियो स्टूडियोज के विलय के बाद इस महोत्सव में डिज्नी की मेगाबजट एनीमेशन फिल्म ‘मोआना 2’ का भी गाला प्रीमियर 27 नवंबर को होने जा रहा है। ये फिल्म पूरी दुनिया में इसके दो दिन बाद यानी 29 नवंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


भारत का 55वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस बार कई मायनों में शानदार है। गोवा में हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में करीब 15 फिल्में स्वर्ण मयूर पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता खंड में हिस्सा ले रही हैं। इनमें विदेश की 12 और भारत की तीन फिल्में हिस्सा ले रही हैं। 40 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वाले फिल्म फेस्टिवल के इस सबसे बड़े पुरस्कार में जिन तीन भारतीय फिल्मों ने तिरंगा थामा है, उनमें मलयालम फिल्म ‘आडुजीवितम’, मराठी फिल्म ‘रावसाहेब’ और हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ शामिल हैं। इस प्रतियोगिता खंड के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष निर्माता, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं। 

फिल्मों के शौकीनों के बीच ‘इफ्फी गोवा’ के संक्षिप्त नाम से मशहूर हो चुके भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत 20 नवंबर को उद्घाटन फिल्म ‘बेटर मैन’ की स्क्रीनिंग से होगी। फेस्टिवल 28 नवंबर तक चलेगा और इस दौरान 15 फिल्मों और वेब सीरीज के गाला प्रीमियर की भी योजना है। गाला प्रीमियर की शुरुआत 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द पियानो लेसन’ से होगी और समापन डिज्नी की फिल्म ‘मोआना 2’ से 27 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन

गोवा फिल्म फेस्टिवल में गाला प्रीमियर के लिए चुनी गई फिल्मों में निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘जीरो से रिस्टार्ट’, निर्देशक गजेंद्र अहीरे की फिल्म ‘स्नो फ्लॉवर’, टिस्का चोपड़ा की फिल्म ‘साली मोहब्बत’, विष्णु मंचू की फिल्म ‘कनप्पा’, डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘जब खुली किताब’ और आर माधवन की फिल्म ‘हिसाब बराबर’ मुख्य रूप से शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें