फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंग ली ने कहा 'नमस्ते', भारतीय हो गए खुश

Tue, 26 Feb 2013 12:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के निर्देशक आंग ली को जब 85वें एकेडमी अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया तो यह उनके लिए निश्चित तौर पर खुशी का मौका था और खुशी के इस मौके पर उन्होंने भारतीय प्रशंसकों को भी 'नमस्ते' कह खुश कर दिया। उनके नमस्ते कहते ही लाखों भारतीय खुश हो गए।
विज्ञापन


'लाइफ ऑफ पाई' एक भारतीय किशोर की कहानी है, जो भयंकर तूफान में भी बच निकलता है। फिल्म के अधिकतर हिस्से भारत में फिल्माए गए हैं, जिसमें किशोर का किरदार दिल्ली के सूरज शर्मा ने निभाया है। फिल्म में इरफान खान तथा तब्बू जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म कनाडा के लेखक यान मार्टेल की बुकर पुरस्कार से सम्मानित उपन्यास पर आधारित है।

अपने संबोधन में ली ने फिल्म के निर्माताओं, फिल्म निर्माण से जुड़े भारतीय लोगों, सूरज तथा सभी तकनीशियनों को धन्यवाद दिया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "सूरज तुम कहां हो?" उनके ऐसा कहने पर कैमरा सूरज की तरफ घूम गया, जिसने इस फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया है। अंत में ली ने 'नमस्ते' के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। शोभा डे, कबीर बेदी, आर. माधवन, संगीता सिवन, अनुपम खेर ने ट्विटर पर इसे लेकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें