फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस्मफरोशी का धंधा: अमेरिकन एक्ट्रेस एलिसन मार्क को तीन साल की जेल, जबरन करवाती थी ये काम

Thu, 01 Jul 2021 02:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस एलिसन मैक को तीन साल की जेल की सजा सुना दी गई है।
  • एलिसन पर लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में जबरन धकेलने का संगीन आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
एलिसन मैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर अमेरिकन एक्ट्रेस एलिसन मैक (Allison Mack) को बीते बुधवार को तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है। एलिसन पर लड़कियों को जिस्मफिरोशी के धंधे में जबरन धकेलने का संगीन आरोप लगे हैं। बता दें कि एलिसन द्वारा लड़कियों पर जबरन संबंध बनाने का दवाब डाला जाता था। इन आरोपों के चलते एलिसन पर ब्रुकलिन की संघीय अदालत में सुनवाई हुई थी। उम्मीद है कि उनकी सजा 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं अदालत में मैक ने जजों से यह भी कहा कि उन्हें अपने किए पर पछतावा है और वह हमेशा पश्चाताप के बोझ तले दबी रहेंगी।

विज्ञापन


बता दें, सजा सुनाए जाने से पहले, एलिसन मैक ने पीड़ितों और उनके परिवार से रोते हुए कहा कि समूह में रहते हुए उनकी हरकतें "अपमानजनक, घृणित और अवैध" थीं। साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने एनएक्सआईवीएम (NXIVM) नेता कीथ रेनायर को पूरी तरह से त्याग दिया था, जिन्हें कुछ समय पहले ही यौन तस्करी और अन्य अपराधों के लिए 120 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

बता दें, कीथ ने NXIVM नाम से एक संगठन बनाया था और इसमें उसके अलावा सभी महिलाएं ही थीं। इस संगठन में महिलाओं से जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया जाता था। इसमें शामिल महिलाओं को जबरन कीथ के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया जाता था। इसमें एलिसन उनकी सहायता करती थी और लड़कियों की तस्करी कर संगठन में धकेलती थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एलिसन मैक डब्ल्यूबी टेलीविजन सीरीज स्मॉलविले प्रोग्राम से काफी प्रचलित हैं। एलिसन ने ज्यादातर वेब सीरिज में काम किया है जिसमें उन्हें बेहद बोल्ड सीन देते हुए देखा गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें