फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में मिली इस अभिनेत्री की लाश, रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Sat, 16 Jan 2021 10:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जेसिका कैम्पबेल - फोटो : फिल्म
अमेरिकन अभिनेत्री जेसिका कैम्पबेल की पिछले महीने रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव 29 दिसंबर को उनके पोर्टलैंड स्थित घर पर में मिला था। जेसिका पेशे से एक नैचुरोपैथी फिजिशन भी थीं। हैरानी की बात ये है कि जेसिका की मौत के इतने दिन बाद भी उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जेसिका कैम्पबेल - फोटो : इंस्टाग्राम
जेसिका का परिवार लगातार उनकी मौत का कारण जानने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिलने की वजह से अभी मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं जेसिका के परिवार के मुताबिक उन्हें पिछले कई दिनों सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन

3 of 4
जेसिका कैम्पबेल - फोटो : इंस्टाग्राम
जेसिका के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि रोजाना की तरह अपने क्लीनिक गई थीं और उस दिन अपने परिवार से भी मिली थीं। जेसिका बाथरूम में गई थीं लेकिन जब लौटकर नहीं आईं तो उनकी मां चेक करने गईं। वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। उन्होंने देखा कि बाथरूम के फर्श पर उनकी बेटी पड़ी हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
जेसिका कैम्पबेल - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि जेसिका अभिनेता रीस विदरस्पून के साथ फिल्म 'इलेक्शन' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज में काम किया था। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली इसलिए  वे डॉक्टर बन गईं। वह सिर्फ 38 साल की थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें