फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नए नाम और रूप में लौट रही 'सेक्स एंड द सिटी' फिल्म सीरीज, एचबीओ मैक्स ने फेंका तुरुप का पत्ता

Tue, 12 Jan 2021 09:55 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सेक्स एंड द सिटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेरिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स ने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। वॉर्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनने वाली हर फिल्म तो इस साल एचबीओ मैक्स पर रिलीज होनी ही है, अब वह अपने ओरिजिनल कंटेंट के लिए भी हाथ-पैर मारने लगा है। हालांकि, यह ओटीटी इस सीरीज को फिल्मों के रूप में नहीं, बल्कि एक वेब सीरीज के रूप में आगे बढ़ाएगा। इस सीरीज का शीर्षक सोचा गया है 'एंड जस्ट लाइक दैट…'।
विज्ञापन

2 of 5
सेक्स एंड द सिटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' कैंडिस बुशनेल की लिखी इस शीर्षक वाली किताब पर आधारित है। इसका निर्माण डेरेन स्टार ने किया। फिल्म में सराह जेसिका पार्कर, सिंथिया निक्सन, क्रिस्टिन डेविस और किम केट्राल जैसी अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिका निभाईं। 'एंड जस्ट लाइक दैट…' के लिए इसके निर्माता माइकल पैट्रिक किंग फिर से वापस आ गए हैं और वह सीरीज को लिखने और निर्देशन करने का काम करेंगे। फिल्म के सभी कलाकार भी वापस आए हैं लेकिन किम केट्राल नहीं लौटीं।
विज्ञापन

3 of 5
सेक्स एंड द सिटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' में काम करने वाली मुख्य अभिनेत्रियां सराह जेसिका पार्कर, सिंथिया निक्सन और क्रिस्टिन डेविस ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करके जानकारी दे दी है कि वह इस नई वेब सीरीज 'एंड जस्ट लाइक दैट…' का हिस्सा रहेंगी। लेकिन किम केट्राल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि वह इस सीरीज का हिस्सा भी नहीं रहेंगी। किम ने इस सीरीज में समांथा जॉन्स की भूमिका निभाई है।

4 of 5
सेक्स एंड द सिटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स ने नई वेब सीरीज 'एंड जस्ट लाइक दैट…' को छह एपिसोड में बनाने का फैसला किया है। चूंकि इस फिल्म सीरीज की लोकप्रियता पूरी दुनिया भर में हैं इसलिए इस ओटीटी की कोशिश है कि जल्द से जल्द अपनी पहुंच को इस सीरीज के सहारे दुनिया भर में बनाया जाए। इस सीरीज का हर एपिसोड लगभग आधे घंटे का होगा। इस सीरीज में मुख्य अभिनेत्रियों के किरदार कैरी, मिरांडा और शार्लेट बताएंगे कि 30 की उम्र में जिंदगी और दोस्ती आपस में कितनी उलझ जाती है? यहां तक कि यह और भी बदतर होती है जब उम्र 50 के आसपास पहुंचती है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज की शूटिंग मार्च के आसपास शुरू होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेक्स एंड द सिटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कैंडिस बुशनेल की लिखी किताब पर आधारित 'सेक्स एंड द सिटी' को बनाने की शुरुआत एचबीओ ने वर्ष 1998 में की थी। वर्ष 2004 तक इस चैनल पर इस सीरीज के छह सीजन रिलीज किए गए जिसमें 94 एपिसोड रहे। बाद में इस टीवी सीरीज को फिल्मों के रूप में आगे बढ़ाया गया। पहली फिल्म 2008 में 'सेक्स एंड द सिटी' शीर्षक से रिलीज हुई और दूसरी फिल्म इसी का सीक्वल रही है जो कि वर्ष 2010 में रिलीज हुई। तीसरी फिल्म भी बननी थी लेकिन वह कभी बनी नहीं। कुछ समय बाद वर्ष 2013 में दूसरे चैनल द सीडब्ल्यू ने इसकी एक प्रीक्वल सीरीज 'द कैरी डायरीज' लॉन्च की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें