फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ विवाद : विल स्मिथ 10 साल तक ऑस्कर के किसी समारोह में नहीं करेंगे शिरकत, लगा प्रतिबंध

Sat, 09 Apr 2022 05:59 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास एंजेलिस

सार

ऑस्कर प्रेसीडेंट ने कहा 94वां आस्कर समारोह कई लोगों के लिए बहुत अहम था। लेकिन विल स्मिथ के अस्वीकार्य व्यवहार के कारण उनके उल्लास के क्षणों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
will smith, Chris rock - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन क्रिस राक को  थप्पड़ मारने के चलते विल स्मिथ पर ऑस्कर में जाने पर 10 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इस बार विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।

विज्ञापन


लेकिन अचानक हुए थप्पड़ कांड से ऑस्कर की सारी चर्चा विल स्मिथ की तरफ मुड़ गई। एकेडमी आफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज के प्रेसीडेंट डेविड रुबिन और चीफ एक्जीक्यूटिव डान हडसन ने इस संबंध में जारी बयान में कहा कि 94वां आस्कर समारोह कई लोगों के लिए बहुत अहम था। 

लेकिन विल स्मिथ के अस्वीकार्य व्यवहार के कारण उनके उल्लास के क्षणों पर पानी फिर गया। हालांकि इस घटना के बाद विल स्मिथ ने क्रिस राक से माफी मांगी थी और एक अप्रैल को एकेडमी से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें