लॉस एंजिल्स की अदालत ने महिलाओं के बयान सुनने के बाद 47 वर्षीय को सजा सुनाई। मई में जूरी द्वारा मास्टरसन को बलात्कार के दो मामलों में दोषी पाए जाने के बाद यह सजा सुनाई गई। एक्टर का नाम मी टू के आरोपों में भी आया था। मुकदमे के दौरान तर्क दिया गया कि मास्टरसन हमलों के लिए जवाबदेही से बचने के लिए चर्च में जाते रहे।
आपको बता दें, डैनी मास्टर्सन पर पहला आरोप उन पर 2001 में एक 23 साल की महिला ने लगाया था। दूसरा आरोप अप्रैल 2003 में 28 वर्षीय महिला ने लगाया और तीसरा मामला कथित तौर पर अक्टूबर और दिसंबर 2003 के बीच हुआ जब डैनी ने 23 वर्षीय महिला को अपने हॉलीवुड हिल्स स्थित घर पर बुलाया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।
डैनी मास्टर्सन को 1998 से 2006 की टेलीविजन कॉमेडी सीरीज 'दैट 70 शो' से घर-घर में पहचान बनाई थी। लेकिन अभिनेता पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद उन्हें नेटफिल्क्स के कार्यक्रम 'द रैंच' से निकाल दिया गया था। अभिनेता ने बलात्कार के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया था, लेकिन सबूतों के चलते अदालत ने उन्हें दोषी पाया। अब अगली सुनवाई में उन्हें सजा सुनाई जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट डैनी को 30 साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा सुना सकती है।
यह भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' का कार्य प्रगति पर है! रश्मिका मंदाना ने दिया नया अपडेट, साझा की तस्वीर