अमेरिकी रैपर, गायक और अभिनेता एरोन कार्टर ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मेलान मार्टिन से सगाई कर ली है। कार्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की जिसमें मार्टिन अपनी हीरे की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं।
इस खूबसूरत तस्वीर को साझा करते हुए कार्टर ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, प्यार की जीत।' इस तस्वीर को देखकर दोनों के फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।
एरोन कार्टर और मेलान मार्टिन ने अपनी सगाई की घोषणा कुछ दिन पहले YouTube पर लाइवस्ट्रीम के दौरान की थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मेलान मार्टिन को गर्भपात कराना पड़ा था। कार्टर ने वीडियो में कहा था कि तनाव की स्थिति के कारण उसे गर्भपात का सामना करना पड़ा। अब मुझे मेलान मार्टिन की देखभाल करनी चाहिए।
इस साल अप्रैल में एरोन कार्टर और मेलान मार्टिन का विवाद भी हुआ था जिसके बाद दोनों कुछ समय के लिए अलग भी हुए थे। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कुछ गलतफहमियों की वजह से उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।
नस्लवाद पर टेलर स्विफ्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- नस्लभेदी हस्तियों के स्मारक देख दुख होता है