फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लवाद पर टेलर स्विफ्ट ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'नस्लभेदी हस्तियों के स्मारक देख दुख होता है'

Sun, 14 Jun 2020 03:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में गोरे लोगों की भी खूब भीड़ जुट रही है। साथ ही इन आंदोलनों को हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


कई बड़े सेलिब्रिटीज जहां इन प्रदर्शनों में शामिल हो रहे थे तो कुछ इसे लेकर सोशल मीडिया पर मुखर हो गए हैं। हाल ही में अमेरिका की मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट ने कहा कि उन्हें टेनेसी में नस्लभेदी हस्तियों के स्मारक देखकर बहुत दुख होता है।

टेलर स्विफ्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि टेनिसियन होने के नाते मुझे इस बात का दुख है कि यहां उन नस्लभेदी एतिहासिक हस्तियों की प्रतिमाएं है, जिन्होंने बुरे काम किए हैं। एडवर्ड कारमैक और नाथन बेडफोर्ड फोरेस्ट हमारे राज्य के इतिहास में निंदनीय व्यक्तित्व थे और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए।
विज्ञापन


टेलर ने आगे लिखा है कि कानून बनाने वाले इतिहास को बदल नहीं सकते, वो उन लोगों की स्थिति को बदल सकते हैं जिन्होंने नस्लवाद के घृणित पैटर्न से 'नायकों' को 'खलनायकों' में बदल दिया। उन्होंने कहा कि खलनायक मूर्तियों के लायक नहीं हैं। 
विज्ञापन


क्या फिर से शादी करने जा रहे एक्स कपल ब्रैड पिट और जेनिफर एनिस्टन ? चर्चाओं का बाजार गर्म
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें