फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

A Million Miles Away: सपनों की पोटली बांधे अंतरिक्ष में जाने वाले जिद्दी किसान की कहानी, इस दिन होगी रिलीज

Fri, 18 Aug 2023 09:51 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंचने वाला है। ऐसे में याद आती हैं वो सारी फिल्में जिनमें अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों के सफर को दिखाया गया है। प्राइम वीडियो पर ऐसी ही एक फिल्म आने वाली है जिसमें एक जिद्दी किसान की कहानी दिखाई जाएगी है।
विज्ञापन
अ मिलियन माइल्स अवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय चंद्रयान 3 चांद की सतह पर पहुंचने वाला है। ऐसे में याद आती हैं वो सारी फिल्में जिनमें अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों के सफर को दिखाया गया है। प्राइम वीडियो पर ऐसी ही एक फिल्म आने वाली है जिसमें एक जिद्दी किसान की कहानी दिखाई जाएगी जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन का सफर तय करता है।

विज्ञापन


प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्म 'अ मिलियन माइल्स अवे' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें माइकल पीना, जोस हर्नांडेज का किरदार निभाएंगे। जोस अंतरिक्ष यात्री बनने और अंतरिक्ष में जाने वाले पहले मैक्सिकन किसान थे। नासा के एस्ट्रनॉट जोस हर्नांडेज की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित यह फिल्म दर्शकों को काफी इंस्पायर करेगी।

ट्रेलर में हर्नांडेज को एक किसान के रूप में दिखाया गया है, जो एक एस्ट्रनॉट बनने के सपने को पूरा करना चाहता है। 'अ मिलियन माइल्स अवे' ट्रेलर में हर्नांडेज के अंतरिक्ष में जाने के सपने को कठिन मेहनत करने के बाद सच होते हुए दिखाया है। किसान से एस्ट्रनॉट बनने की सच्ची कहानी दिखाती फिल्म 15 सितंबर, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। ट्रेलर में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के भी सीन्स देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े: 'रॉकी' की 'रानी' को महंगा पड़ा एल्विश को सपोर्ट करना, यूजर्स ने हैंग किया आलिया का 'सिस्टमम्म'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें