इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा हैं, वहीं इसको रिलीज को लेकर हॉलीवुड फैंस में उत्साह काफी बढ़ गया है। 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट' में ओवेन टीग, फ्रेया एलन और केविन डूरंड का अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी जोश फ्रीडमैन, रिक जाफा, अमांडा सिल्वर और पैट्रिक ऐसन ने लिखी है। यह फिल्म 10 मई को 2024 को यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Deadpool & Wolverine Teaser: 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का टीजर जारी, सुपरहीरोज के एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वानरों और इंसानों के बीच जंग
ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि अतीत में वानर और इंसान साथ में रहते हैं। ट्रेलर में वानर इसांन की तरह बोल रहे हैं और घोड़े दौड़ा रहे हैं, लेकिन जैसे ही इस वानर ग्रह का एक अत्याचारी वानर नेता अपने साम्राज्य का निर्माण करता है, वह इंसानों को गुलाम बनाना शुरू कर देता है, उनसे बदला लेने के लिए वह इंसानों के साथ बेहताशा जुल्म करता है। इसके बाद शुरू होती है वानरों और इंसानों के बीच जंग।
Right wing: राइट विंग के सदस्यों ने किया डाॅक्युड्रामा का विरोध, बोले इंडियन आर्मी की गलत छवि पेश की गई
एक युवा वानर इंसानों का दे रहा है साथ
इस दौरान उनके कबीले का एक युवा वानर एक लड़की का साथ देता और उसे भी उनका जुल्म सहना पड़ता है। फिल्म के ट्रेलर में गजब का रोमांच और एक्शन दिखाया गया, जिससे उम्मीद है कि फिल्म देखकर दर्शकों जबर्दस्त एडवेंचर का आनंद ले पाएंगे।
The Indrani Mukerjea Story: द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी का ट्रेलर जारी, शीना मर्डर केस का हर पन्ना खोलेगी सीरीज